उरई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल और एक सिम कार्ड भी बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर साइबर क्राइम थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें वार्ड नंबर 05 मेन बाजार कस्बा व थाना नदीगांव निवासी जितेंद्र नाथ की पहचान हुई थी। साइबर क्राइम व उनकी टीम ने आरोपी जितेंद्र नाथ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अवयस्क बालक/बालिकाओं की अश्लील फोटो-वीडियो पोस्ट और शेयर की थी। आरोपी के मोबाइल से कई वीडियो भी मिले हैं। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *