मोंठ। प्रदेश सरकार की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी आवंटन योजना के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की मेरिट स्थान पाने वालीं टीकाराम यादव महाविद्यालय मोंठ की छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। बीए, बीएससी, बीकॉम की निकिता ठाकुर, हर्षिता वर्मा, खुशबू यादव, प्रिंसी यादव, सोनम सिरोनिया, भूमि तिवारी, अंकित यादव व श्रेया सविता को स्कूटी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे ने दी। उन्होंने कहा कि स्कूटी योजना के तहत मेधावी छात्राओं का चयन महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। संवाद
