बहराइच। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में बहराइच और श्रावस्ती के 6000 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। इनमें बहराइच के 5000 और श्रावस्ती के 1000 विद्यार्थी शामिल हैं।


विद्यार्थियों को गोंडा ले जाने के लिए 125 बसों की व्यवस्था की गई है। सभी विद्यार्थी शुक्रवार सुबह अधिकारियों की निगरानी में बसों से रवाना होंगे। विद्यार्थियों की यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए सभी बसों में एक-एक चिकित्साकर्मी तैनात रहेगा। यात्रा के दौरान किसी विद्यार्थी की तबीयत खराब होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। बसों के संचालन और विद्यार्थियों की व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों को सुरक्षित गोंडा पहुंचाने और कार्यक्रम के बाद वापस लाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें