{“_id”:”6b08997b68c5a3d6630a31a8″,”slug”:”two-cricketers-from-ballia-selected-for-the-up-under-17-team-ballia-news-c-190-1-ana1001-177987-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ballia News: बलिया के दो क्रिकेटरों का यूपी की अंडर-17 टीम में चयन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सौरभ राय, क्रिकेटर।
– फोटो : Samvad
बलिया। जिले के दो होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उत्तर प्रदेश की अंडर-17 टीम में जगह बनाई है। सौरभ राय और शशि शेखर सिंह का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करने की तैयारी में जुटेंगे।
प्रशिक्षक बाबू सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सौरभ राय वर्तमान में स्पोर्ट्स हॉस्टल देवरिया में रहकर क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका मूल निवास बलिया के बेदुआ मोहल्ले में है। वहीं, दूसरे खिलाड़ी शशि शेखर सिंह भी जनपद के निवासी हैं। दोनों ने अपने बेहतर खेल प्रदर्शन और निरंतर मेहनत के दम पर प्रदेश की टीम में स्थान हासिल किया है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से पहले दोनों खिलाड़ियों को अयोध्या में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेना होगा। शिविर के दौरान उन्हें प्रतियोगिता के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण और अभ्यास कराया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और जनपदवासियों ने प्रसन्नता जताई है। लोगों ने उम्मीद जताई कि सौरभ राय और शशि शेखर सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश और बलिया का नाम रोशन करेंगे।

सौरभ राय, क्रिकेटर।– फोटो : Samvad
