चार पहिया गाड़ी की चाबी मांगने पर मां नहीं दी तो युवक ने घर में जहर खा लिया। उल्टी करता देख परिजनों ने उसे पहले अतर्रा फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के भागवत नगर निवासी बाबूलाल ने बताया कि उसके पुत्र अजय कुमार (25) ने गुरुवार की देर शाम करीब पांच बजे घर के अंदर जहर खा लिया। इससे उसे उल्टी होने लगी तो परिजन उसे लेकर अतर्रा सीएचसी पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया।

पिता के मुताबिक, उन्होंने चार पहिया गाड़ी खरीदी है। अजय अपनी मां शकुंतला से गाड़ी चलाने के लिए चाबी मांग रहा था। मां ने यह कहा कि अभी सही से गाड़ी चलाना आती नहीं है, ऊपर से सहालग का सीजन है, गाड़ी भिड़ा दोगे तो नुकसान हो जाएगा। यह कहकर गाड़ी की चाबी नहीं दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

पिता ने बताया कि अजय तीन भाई एक बहन में तीसरे नंबर का था। वह स्वभाव से जिद्दी था। पिता अतर्रा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात हैं। अतर्रा कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि मां के गाड़ी की चाबी न देने पर जहर खाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें