बांदा। नरैनी रोड स्थित हिरा मॉडल स्कूल और हिरा इस्लामिया इंटर कॉलेज की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ।

प्री-नर्सरी की बतूल फातिमा ने सर्किल एंड स्टैक रेस और आयत फातिमा ने बॉल कलेक्टिंग इन बास्केट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नर्सरी की हिमांशी ने कप बॉल बैलेंसिंग और जिया खातून ने शेप मैचिंग रेस जीती। केजी के मोहम्मद इस्माइल ने फिल द पेपर कैप विद बॉल और अकशा खान ने कोन फ्लिप रेस में बाजी मारी।

कक्षा एक के अमान खान ने म्यूजिकल चेयर, कक्षा दो के अरहान ने जंपिंग रेस, कक्षा तीन की आयमा वारसी ने कोन रेस और अली हैदर ने टर्टल रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा चार की अदीबा खातून ने टावर रेस, कक्षा सात के सोनू वर्मा ने 100 मीटर दौड़ और कक्षा 12 की इल्मा खान ने बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती। जूनियर कबड्डी व क्रिकेट का खिताब ग्रीन हाउस ने जीता। सीनियर कबड्डी में ब्लू हाउस और क्रिकेट में रेड हाउस विजेता रहा।

मुख्य अतिथि एसआई गौरव मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य मरियम खान, उप प्रधानाचार्य चांद बाबू, राहुल रावत, अशोक कुमार, सालेहा खान, महेश्वरीदीन पाल, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें