सोशल मीडिया आज युवाओं के लिए सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पहचान और रोजगार का भी मजबूत मंच बन चुका है। बरेली के कई युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ कंटेंट क्रिएशन कर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। अमर उजाला की ओर से रविवार को कार्यालय में शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद किया गया। इसमें सामने आया कि कम उम्र में ही इन युवाओं ने सोशल मीडिया की बेहतर समझ के दम पर लाखों फॉलोअर्स जुटाए हैं और अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। इन्फ्लुएंसर्स ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता के लिए शिक्षा, जागरूकता और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।


शहर की खुशी मौर्या ने पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना शुरू किया। वह धार्मिक विषयों के साथ विभिन्न ब्रांड से जुड़े वीडियो भी तैयार करती हैं। उनके वीडियो को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला और अब उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। निष्ठा पटेल भी सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। उनके पेज पर लाखों फॉलोअर्स हैं और वह मॉडलिंग से भी जुड़ी हुई हैं।

शोएब के लाखों फॉलोअर्स 

इन्फ्लुएंसर शोएब अली निजी बैंक में नौकरी करते थे। अब वे वीडियो बनाते हैं। कंटेंट क्रिएशन के दम पर शोएब के भी लाखों फॉलोअर्स हैं। वहीं, वंश पुरी सोशल मीडिया पेज चलाते हैं। पढ़ाई के साथ ड्रोन उड़ाने के शौक ने उन्हें शहर की खूबसूरती को नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उनके वीडियो लोगों को खूब पसंद आए और अब वह बरेली के अलग-अलग हिस्सों की विशेषताओं को अपने पेज पर साझा करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें