बहेड़ी। शादी का झांसा देकर किशोरी से यौन उत्पीड़न के आरोपी युवक सौरभ शर्मा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि जब किशोरी ने शादी की बात कही तो आरोपी के परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया। दोबारा कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद




Source link