बरेली के बिलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 5:50 बजे चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में शाहजहांपुर निवासी विपिन कुमार (31 वर्ष) प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घायल हो गया। आरपीएफ ने उसे सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह मुरादाबाद से अपने घर शाहजहांपुर के गांव सैदापुर लौट रहा था।

बिलपुर आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। उसी के मोबाइल फोन से उसके पिता धर्मेंद्र से संपर्क किया गया। धर्मेंद्र ने बताया कि उनका बेटा विपिन कुमार मुरादाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था। वह मुरादाबाद से घर शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक, विपिन 13010 देहरादून एक्सप्रेस में सवार था। बिलपुर स्टेशन इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है, लेकिन ट्रेन धीमी हुई तो विपिन उतरने लगा। इस कारण वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस के लिए की कॉल, नहीं मिला जवाब

आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि 108 पर कई बार कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। बाद में निजी एंबुलेंस को बुलाया गया। उससे घायल विपिन को मीरानपुर कटरा सीएचसी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मीरानपुर कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शाहजहांपुर भेजा है। विपिन के परिजनों को सूचना दे दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें