बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया तांबा, हथियार और नकदी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक पद्मावती एसोसिएट फर्म के गोदाम से करीब 20 लाख रुपये का दो टन तांबा स्क्रैप चोरी हुआ था। 28 अप्रैल 2026 को शिवानी जैन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। चोरों ने फर्म की दीवार के पास सुरंग बनाकर चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
बुधवार तड़के प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज पुलिस टीम बंडिया नहर के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का तांबा बेचने के लिए तीन बदमाश एक ई-रिक्शा से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया। ई-रिक्शा सवारों ने भागने की कोशिश की, जिससे उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। खुद को घिरा देख अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी।