battery of such an e-scooty can explode at any time be careful while buying being sold in Agra

नकली इलेक्ट्रिक स्कूटी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में फर्जी बिल, वारंटी, चैस, मोटर और कंपनी का लोगों बदलकर बालूगंज में सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटी बिक रही थीं। कंपनी तक शिकायत पहुंची। बुधवार को पुलिस टीम ने बालगूंज स्थित चावला एंड संस के शोरूम पर छापा मारा। सात नकली स्कूटी बरामद की गईं। तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी के सीईओ ने बताया कि नकली इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फट सकती है। ऐसी स्कूटी जानलेवा भी हो सकती है।

फ्रैंजा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रा.लि. कंपनी बैटरी संचालित दो पहिया वाहन बनाती है। फरीदाबाद में कंपनी का प्लांट है। वहां इलेक्ट्रिक स्कूटी बनती हैं। कंपनी के सीईओ रितेश बंसल ने बताया कि कंपनी के आगरा में तीन डीलर थे। जिनमें बालगूंज स्थित चावला एंड संस के मालिक गोविंद चावला भी शामिल थे। तीन महीने पहले फरवरी 2024 में कंपनी का 30 लाख रुपया हड़पने पर चावला एंड संस की डीलरशिप रदद् कर दी गई थी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें