BJP leader complained to DM when he vomited after eating cashew barfi and laddu in Agra

मिठाई की दुकान

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में ईदगाह के रहने वाले सुशांत सिंह सिकरवार ने काजू कतली और बूंदी के लड्डू खाने से घर आए रिश्तेदार को उल्टी होने की शिकायत की है। उन्होंने जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी दोनों से शिकायत की है।

सुशांत के पिता भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि रविवार की दोपहर को ईदगाह स्थित जीएमबी स्वीट्स से बूंदी के लड्डू और काजू की कतली मंगवाई थी। बिल भी दिया। इसको खाने से रिश्तेदार को उल्टी हो गई। मैंने चखा तो बदबू आ रही थी।

एफएसडीए के जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, सोमवार को जांच कराएंगे। वहीं जीएमबी प्रतिष्ठान स्वामी विशाल का कहना है कि मिठाई बेहतर गुणवत्ता की बिक्री करते हैं। अगर कोई खराबी मिली तो वापस कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें