By-elections in UP: All four parties started their preparations, SP is at the forefront in declaring tickets,

यूपी में उपचुनाव।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


 प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के साथ चुनावी जंग में कूदने वाले सभी सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है । हालांकि चुनाव की अधिसूचना जारी के पहले से ही भाजपा, सपा और बसपा ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। जबकि इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा पर असमंजस होने से कांग्रेस दोराहे पर खड़ी दिख रही है। वहीं, सपा ने तो पांच सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर चुकी है।

Trending Videos

यूपी की नौ सीटों पर उपचुनाव

यूपी में विधानसभा की 10 में से नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर अभी उपचुनाव नहीं होगा। नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव

यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें