लखनऊ। मंडी में पहुंचने वाले कृषि उत्पादों से लदे वाहनों के लिए जियो टैगिंग बड़ी समस्या बन गई है। सोमवार को नेटवर्क की समस्या की वजह से करीब 11 घंटे जियो टैगिंग व्यवस्था ठप रही। इससे प्रदेश के सब्जी व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ तो गल्ला, दलहन सहित अन्य व्यापार भी प्रभावित हुआ। व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र ने सीएम योगी को चिट्ठी भी लिखी है।


भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मुखिया ज्ञानेश मिश्र ने मुख्यमंत्री से इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को तकनीकी और व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रारंभिक दिनों में यह व्यवस्था कई दिनों तक ठप रही थी। 17 अगस्त को ओटीपी न मिलने से वाहनों की टैगिंग और गेटपास नहीं बन पाए। इससे हरी सब्जियों के वाहन मंडियों से आगे नहीं जा सके, जिससे करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। गल्ला, दलहन और किराना व्यापार भी बाधित रहा। कई ग्रामीण मंडियों में किसानों को अपनी उपज वापस ले जानी पड़ी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से जियो टैगिंग व्यवस्था को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है। उन्होंने गेटपास की समय-सीमा समाप्त करने की भी मांग की। 17 अगस्त को हुई क्षति का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की गई है। अलीगढ़ जैसी मंडियों में गेटपास की समय-सीमा समाप्त होने पर भी वाहनों को रोका जा रहा है। इससे व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *