Car running cost India 2026: देशभर में हाल ही में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने नया वाहन खरीदने वालों के सामने बड़ा असमंजस खड़ा कर दिया है। दिल्ली समेत कई राज्यो में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में आम आदमी की बढ़ते जेब खर्च के बीच अधिकतर लोग दाम सुनकर ही पीछे हट जाते हैं, लेकिन यह भी झूठ नहीं है कि ट्रैफिक, एसी और सड़की की स्थितियों की वजह से आपकी कार का वास्तविक माइलेज कंपनियों के दावों (ARAI फिगर) से 15-20% तक कम होता है। ऐसे में आपके पड़ोसी के लिए जो कार सही है, जरूरी नहीं कि वह आपके लिए भी सही हो। आइए, वास्तविक आंकड़ों के साथ समझते हैं कि आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सा सही हो सकता है।




Petrol vs CNG vs Hybrid vs Diesel: Which Car Offers Lowest Running Cost

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : एआई जनरेटेड


पेट्रोल कारें: कम उपयोग वालों के लिए आज भी बढ़िया विकल्प

  • अगर आप महीनें में ज्यादा नहीं, बल्कि कभी-कभी के लिए ही कार का इस्तेमाल करते है, तो पारंपरिक पेट्रोल कारें आज भी सबसे सीधा, आसान और भरोसेमंद विकल्प मानी जाती हैं। शहर में एक सामान्य हैचबैक या सेडान लगभग 16-18 kmpl का वास्तविक माइलेज देती है, जिससे प्रति किलोमीटर खर्च करीब 5.25 से 5.92 रुपये तक आता है।
  • पेट्रोल कारों का सबसे बड़ा फायदा उनकी कम शुरुआती कीमत है। इन्हें खरीदने के लिए किसी अतिरिक्त प्रीमियम या खास इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि जो लोग महीने में 800 किलोमीटर से कम गाड़ी चलाते हैं, उनके लिए पेट्रोल कार सबसे बेहतर साबित होती है। कम रनिंग में CNG, Hybrid या Diesel पर खर्च किए गए अतिरिक्त पैसे लंबे समय तक रिकवर नहीं हो पाते।


Petrol vs CNG vs Hybrid vs Diesel: Which Car Offers Lowest Running Cost

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : एआई जनरेटेड


CNG: सबसे कम रनिंग कॉस्ट, लेकिन एक जरूरी शर्त के साथ

  • सीएनजी कारें आज भी सबसे कम रनिंग कॉस्ट देने वाला विकल्प मानी जाती है। शहर में ये कारें22-28 km/kg तक का वास्तविक माइलेज देती हैं, जिससे प्रति किलोमीटर खर्च करीब 2.71 से 3.45 रुपये तक रह जाता है। यानी पेट्रोल की तुलना में लगभग आधा।
  • हालांकि सीएनजी कारें अपने पेट्रोल मॉडल से 80 हजार से एक लाख तक महंगी हो सकती है, लेकिन अगर आपकी मासिक रनिंग 1000 से 1500 किमी के बीच है, तो यह अतिरिक्त रकम  12-18 महीने में आसानी से रिकवर हो सकती है। इसमें हर मीनें करीब दो से साढ़े तीन हजार रुपये तक की बचत आसानी से हो सकती है, लेकिन सीएनजी भी तभी फायदेमंद है जब आपके घर या ऑफिस के आसपास अच्छा CNG नेटवर्क मौजूद हो।
  • दिल्ली-NCR, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे और गुजरात जैसे शहरों में इसका फायदा ज्यादा मिलता है, जबकि छोटे शहरों में पंप की कमी इसकी सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है।


Petrol vs CNG vs Hybrid vs Diesel: Which Car Offers Lowest Running Cost

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : एआई जनरेटेड


स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: बिना किसी झंझट के सीएनजी जैसा फायदा

  • स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी उन लोगों के लिए शानदार विकल्प बनकर सामने आई है जो कम रनिंग कॉस्ट भी चाहते हैं, और सीएनजी पंप के चक्कर भी नहीं काटना चाहता। ये कारें पेट्रोल पर चलती हैं, लेकिन अपनी बैटरी को खुद चार्ज करके शहर में 22-28 kmpl तक का माइलेज दे सकती हैं।
  • इससे प्रति किलोमीटर खर्च लगभग 3.38 से 4.30 रुपये तक रहता है। हाइब्रिड कारों की कीमत पेट्रोल मॉडल से 2-4 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है, लेकिन अगर आपकी मासिक रनिंग करीब 1500 किलोमीटर है तो यह अतिरिक्त खर्च 2-3 साल में रिकवर हो सकता है।
  • सबसे खास बात यह है कि इनमें अलग से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं पड़ती और ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी बिल्कुल पेट्रोल कार जैसा रहता है। शहर में ज्यादा चलने वालों के लिए यह सबसे संतुलित विकल्प माना जा रहा है।


Petrol vs CNG vs Hybrid vs Diesel: Which Car Offers Lowest Running Cost

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : एआई जनरेटेड


डीजल: लंबी दूरी वालों के लिए आज भी सबसे मजबूत विकल्प

  • भले ही डीजल कारों पर कई शहरों में नियम सख्त हुए हों, लेकिन हाईवे पर लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह विकल्प आज भी बेहद मजबूत माना जाता है। डीजल कारें हाईवे पर 18-22 kmpl तक का वास्तविक माइलेज देती हैं, जिससे प्रति किलोमीटर खर्च 3.98 से 4.86 रुपये तक आता है। हालांकि इनकी शुरुआती कीमत पेट्रोल कारों से एक-दो लाख रुपये ज्यादा होती है।
  • यही वजह है कि डीजल का फायदा तभी मिलता है जब आपकी सालाना रनिंग 15,000 किलोमीटर से ज्यादा हो। भारी हाईवे यूजर्स या महीने में 2000 किलोमीटर से ज्यादा ड्राइव करने वालों के लिए डीजल आज भी सबसे किफायती और व्यावहारिक विकल्प बना हुआ है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें