{“_id”:”67b02d2e1d5d293c570804a1″,”slug”:”cbse-10th-and-12th-exams-start-2025-02-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CBSE Exam 2025: सुबह केंद्र तलाशने में हुई दिक्कत, 30 मिनट पहले मिला प्रवेश; ये पहनकर ना देने जाएं परीक्षा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभिभावक। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शनिवार से जिले में 30 केंद्रों पर शुरू हो गईं। पहले दिन बच्चों को केंद्रों पर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, कुछ स्कूल की दो या उससे अधिक शाखा होने के कारण कुछ विद्यार्थी अन्य केंद्र पर पहुंच गए।
Trending Videos
केंद्र के बाहर शिक्षकों ने अनाउंसमेंट कर बच्चों को समझाया। तब वे अफरा-तफरी में अपने गंतव्य को निकले। 10वीं कक्षा में 12915 और 12वीं में 10123 छात्र -छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले दिन 10वीं के बच्चों की इंग्लिश और 12वीं के विद्यार्थियों की एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा हुई।
परीक्षा के लिए सुबह 10:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक का समय निर्धारित है। हालांकि सुबह 10 बजे तक ही बच्चों को प्रवेश दिए गए। ताकि परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चों की जांच की जा सके। कुछ बच्चे स्मार्ट वॉच, ब्रेसलेट पहनकर पहुंचे जिन्हें बाहर ही उतरवा लिया गया।