इटावा। जिले में जनगणना 2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। 20 अप्रैल से जनगणना में लगाए जा रहे कर्मचारियों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू होगा। यह प्रशिक्षण 29 अप्रैल तक अलग-अलग चरणों में 10 केंद्रों पर दिया जाएगा। जनगणना की शुरूआत मई से होगी।

जिला जनगणना अधिकारी जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि मास्टर ट्रेनर्स पूर्व में प्रशिक्षित 55 फील्ड ट्रेनर्स अब चयनित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए पूरे जनपद में 10 स्थल निर्धारित किए गए हैं। जनपद स्तर पर कुल 27 बैच संचालित किए जाएंगे, जिनका समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद जनगणना का वास्तविक कार्य धरातल पर शुरू होगा।

स्व-गणना सात मई 2026 से 21 मई 2026 तक चलेगी। मकान गणना 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संपन्न होगी। प्रशिक्षण और जनगणना कार्य की व्यवस्था बनाए रखने के लिए 12 प्रभारी अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनमें छह तहसीलदार, तीन अधिशासी अधिकारी और तीन नगर पंचायत अधिकारी शामिल हैं। जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल पर खान-पान की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

विभिन्न तहसीलों और नगर पालिकाओं के लिए प्रशिक्षण स्थल तय किए गए हैं। इटावा व नगर पालिका इटावा के लिए अमनीव इंटरनेशनल केंद्र है। जसवंतनगर में चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन को चुना गया है। सैफई में जीजीआईसी सैफई और ताखा में बीआरसी ताखा केंद्र होंगे। भरथना के लिए होली प्वाइंट एकेडमी व गायत्री एकेडमी निर्धारित हैं। चकरनगर में जीजीआईसी चकरनगर प्रशिक्षण स्थल रहेगा। लखना व बकेवर के लिए पवन कुंवर इंटरनेशनल, ग्वालियर बाईपास केंद्र है। इकदिल में एसएमजीआई फार्मेसी, आलमपुर हौज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें