07:43 PM, 27-Oct-2026
पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी को करीब 50 फीसदी वोट मिलने का दावा
तीसरे स्थान के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सोहनलाल और जगजीवन के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
वहीं, लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले राउंड का काम पूरा नहीं हो सका है। इस कारण वहां के रुझान अभी सामने नहीं आए हैं। स्नातक सीट पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं।
07:20 PM, 27-Oct-2026
शुरुआती रुझान में भाजपा आगे
लखनऊ में चल रही शिक्षक निर्वाचक वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रत्याशी सपा के संजय सिंह से करीब पांच सौ वोटों से आगे बताए जा रहे हैं।
11:18 AM, 27-Oct-2026
शुरुआती दौर में गड़बड़ी के आरोप
रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर स्नातक खंड की मतगणना के शुरुआती दौर में ही दो प्रत्याशियों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। अटेवा के प्रत्याशी विजय कुमार बंधु और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह ने मतगणना की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
08:24 AM, 27-Oct-2026
वोटों की गिनती की प्रक्रिया हुई शुरू
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार के अलावा शेष 25 निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीज सुबह आठ बजे मतपेटियों से मतपत्र निकालने के बाद उनकी गड्डियां बनाई जाएंगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट मौजूद रह सकेगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। परिसर के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मीडिया बंधुओं के लिए मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है।
08:22 AM, 27-Oct-2026
स्नातक खंड में ये हैं प्रत्याशी
अवनीश कुमार सिंह – भारतीय जनता पार्टी
कांति सिंह – समाजवादी पार्टी
अवनीश कुमार पांडेय – निर्दलीय
अवनीश पटे – निर्दलीय
अवनीश सिंह , अतरौरा मीरपुर – निर्दलीय
अवनीश सिंह आसपुर देवसरा – निर्दलीय
अवनीश कुमार सिंह – निर्दलीय
मो. आफाक उस्मानी – निर्दलीय
कांति देवी – निर्दलीय
धमेंद्र सिंह – निर्दलीय
वकील अहमद अंसारी – निर्दलीय
विजय कुमार – निर्दलीय
शैलेंद्र सिंह – निर्दलीय
स्मिता मिश्रा – निर्दलीय
सुनील कुमार श्रीवास्तव – निर्दलीय
सुशील दुबे – निर्दलीय
08:20 AM, 27-Oct-2026
लखनऊ: स्नातक-शिक्षक क्षेत्रों के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला देर रात तक, पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे
इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला- शिक्षक खंड
उमेश द्विवेदी – भारतीय जनता पार्टी
सुशील कुमार- समाजवादी पार्टी
आशीष कुमार सिंह – निर्दलीय
जगजीवन प्रसाद शुक्ल उर्फ जगजीवन – निर्दलीय
जितेंद्र नाथ मिश्र – निर्दलीय
दीन दयाल गुप्त – निर्दलीय
देवेंद्र कुमार सिंह – निर्दलीय
धीरेंद्र सिंह – निर्दलीय
डॉ. रवीरंद्र कुमार त्रिपाठी – निर्दलीय
शाह आलम खान – निर्दलीय
सुशील कुमार – निर्दलीय
सोहन लाल – निर्दलीय
श्रवण कुमार त्रिपाठी – निर्दलीय
