फरेंदा। पुलिस ने तलाशी के दौरान एक महिला व पुरुष को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के पास से आठ अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 40 मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में मोबाइल चोरी की बात सामने आई। इनमें आठ एप्पल व 14 वनप्लस कंपनी के थे।
थानाध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस टीम ने कस्बे के नेशनल हाईवे सर्विस लेन बस स्टाप बोर्ड के समीप से चोरी के कुल 40 अदद विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन के साथ एक पुरुष एवं एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
उनके कब्जे से बरामद सभी मोबाइल फोन आठ अलग-अलग पैकेट में रखे हुए थे। बरामद मोबाइल फोन में एप्पल आईफोन, वनप्लस, सैमसंग, वीवो, रेडमी, नथिंग, पोको, रियलमी एवं ओप्पो जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनमोहन सिंह राणा निवासी पुष्प बिहार, साकेत, नई दिल्ली व संगीता सिंह पत्नी रविंद्र सिंह निवासी जय कालोनी, आरकेडिया ग्रांड, जनपद देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उनकी तलाश चल रही थी। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
