{“_id”:”6b0345a0961c8124c70e2365″,”slug”:”the-mahotsav-committee-won-the-trophy-by-defeating-purvanchal-by-nine-wickets-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172849-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kushinagar News: महोत्सव समिति ने पूर्वांचल को नौ विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीराज/डिबनी बंजरवा। कुशीनगर महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित स्व. विजय राय स्मृति ग्रामीण क्रिकेट लीग के तहत रविवार को मुन्नीपट्टी स्थित मिनी स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें कुशीनगर महोत्सव समिति ने पूर्वांचल महोत्सव समिति को नौ विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
टॉस जीतकर पूर्वांचल महोत्सव समिति के कप्तान आरपी राय ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 90 रन बनाए। राजकुमार गिरी ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। कुशीनगर की ओर से जितेंद्र श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर महोत्सव समिति ने आक्रामक बल्लेबाजी की। कप्तान रजनीश राय ने नाबाद 37 और जितेंद्र श्रीवास्तव ने 32 रन बनाए। टीम ने सात ओवर में एक विकेट खोकर 92 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए रजनीश राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान आयोजक विनय राय, प्रधान प्रतिनिधि अनूप राय, आचार्य प्रद्युम्न पांडेय, प्रदीप उपाध्याय, आदित्य राय, रंजीत कुशवाहा और रामू मौजूद रहे।
