Female leopard dies after falling into a well; Forest Department team recovers the animal

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

कालिंजर थाना क्षेत्र में खेत के कुएं में गिरने से दो साल की मादा तेंदुए की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। वन विभाग के अनुसार चित्रकूट और पन्ना टाइगर रिजर्व के आसपास के जंगलों से भटककर तेंदुआ मध्य प्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के कालिंजर क्षेत्र में पहुंच गया था।


यहां पहाड़ के पीछे खेत में स्थित कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के एसडीओ अनुभव सिंह, वन दरोगा सुनील सिंह और वन दरोगा रमेश शुक्ला समेत टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला।

डिप्टी सीवीओ नरैनी डॉ. विजय कमल, डिप्टी सीवीओ अतर्रा डॉ. निर्मल गुप्ता और पशु चिकित्साधिकारी करतल डॉ. अभिषेक कुमार ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। वन दरोगा सुनील सिंह ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा थी और उसकी उम्र करीब दो वर्ष थी। पोस्टमार्टम के बाद करतल स्थित वन विभाग की चौकी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *