Mother and son sustain burns after a kerosene container explodes; referred to Agra.

सांकेतिक 

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयूपुर में चूड़ी जुड़ाई के समय केरोसिन की डिब्बी फटने से मां-बेटे आग की चपेट में आकर झुलस गए। मां के कपड़ों में आग लगने पर बेटे ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में मां-बेटे को आगरा रेफर कर दिया गया।


मोहल्ला हिमांयूपुर थाना दक्षिण निवासी सुशील कुमार (22) चूड़ी जुड़ाई का काम करते हैं। वह शनिवार रात आठ बजे डिब्बी में केरोसिन डालने के बाद चूड़ी जुड़ाई करने लगे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ डिब्बी फट गई। चिंगारी पास में बैठीं मां संगीता (40) की साड़ी पर गिरी, जिससे उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली। बेटे सुशील ने मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। मां-बेटे और घर में मौजूद बेटी सुमन की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। आनन-फानन में घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगरा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। पड़ोसी अरविंद ने बताया कि सुशील की हालत में सुधार है, लेकिन महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। संगीता के पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। बेटा चूड़ी जुड़ाई करके परिवार का भरण पोषण करता है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बतायाकि डिब्बी फटने से हादसा हुआ है। दोनों का आगरा में उपचार चल रहा है।



Source link