{“_id”:”6b03270473a5984f6a05123c”,”slug”:”jalaun-explosion-in-a-house-caused-by-a-cylinder-blast-leaves-24-people-with-burn-injuries-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जालौन में बड़ा हादसा: सिलिंडर फटने से मकान में धमाका, 24 लोग झुलसे, रेगुलेटर से गैस लीक होने पर लगी आग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झुलसे लोग अस्पताल में भर्ती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शांतिनगर मोहल्ले में रविवार शाम गैस लीक होने पर गैस सिलिंडर फट गया। मकान के दरवाजे से निकली आग की लपटों की चपेट में आकर महिलाओं और बच्चों समेत 24 लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान का मुख्य गेट उखड़कर दूर जा गिरा और घर के अंदर रखा सामान तहस-नहस हो गया। धमाके का कंपन आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों तक पहुंचा।
हादसा शांति नगर वार्ड नंबर सात में सभासद माता प्रसाद बेलदार के मकान में हुआ। उनकी बहू स्वाति रविवार शाम रसोई में चाय बना रही थीं। इसी दौरान सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा। चूल्हे की आग के संपर्क में आते ही गैस ने आग पकड़ ली। रसोई में लपटें उठती देख स्वाति चिल्लाते हुए छत की तरफ भागीं। घर के अंदर बैठे उनके पति दयानंद भारती भी बाहर की ओर दौड़े। मकान में आग लगने की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।

