वीरांगना झलकारी बाई की जयंती रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने नशे से दूर रहने का हाथ उठाकर संकल्प लिया।

बिहारी नगर में स्थानीय लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में उद्यमी मुकेश डाई कास्टिंग, रागिनी माहौर, राशि माहौर, दिलीप कुमार, राजकुमार, देव माहौर, प्रेम नारायण माहौर, प्रह्लाद माहौर, सूरज माहौर, करण माहौर आदि थे।

वहीं पंचनगरी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष संजू बजाज ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस और देश के प्रति बलिदान को याद किया। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। इस अवसर पर गौरव माहौर, शिवम भोला, प्रह्लाद माहौर, दीपक माहौर, कौशल लोधी आदि थे। यहां, लोगों ने नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई।

संजू बजाज ने बताया कि शहर के कुछ मेडिकल स्टोर पर दवा के नाम पर बिक रही प्रतिबंधित दवा का सेवन कर युवा व किशोर नशे की दलदल में फंस रहे हैं। इससे डोरी वाली गली के कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।



Source link