{“_id”:”6b0359ea9c6c6008320277e5″,”slug”:”gagans-bat-and-ball-stole-the-show-leading-his-team-to-victory-agra-news-c-25-agr1067-1219192-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: गगन के बल्ले और गेंद ने मचाया धमाल, जीती टीम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फ्रेंडशिप सीरीज
आगरा। सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेली जा रही फ्रेंडशिप सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने अध्याय क्रिकेट अकादमी को 32 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने 35 ओवर में 212 रन बनाए। गगन ने 44, अर्णव ने 26 रन का योगदान दिया। सृष्टि ने चार और पावनी ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अध्याय क्रिकेट अकादमी की टीम 180 रन पर ही सिमट गई। रुद्र ने तीन, सम्राट और गगन ने दो-दो और यश ने एक विकेट लिया। गगन को मेजबान अकादमी के प्रबंध निदेशक राजीव सोई ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 नवंबर को खेला जाएगा।
