Around 200 couples will tie the knot today; preparations are complete.

फोटो 06 – कासगंज विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बंदरों के उत्पाद से बचाव के

कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में सोमवार को होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कासगंज एवं सोरोंजी विकासखंड परिसर में करीब 200 जोड़े एक साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे, जिन्हें आशीर्वाद देने के लिए डीएम, सीडीओ, एडीएम और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।


समारोह को लेकर कासगंज और सोरोंजी विकासखंड परिसरों में टेंट व सजावट का कार्य किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि जिले को 573 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है जिनमें से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 200 जोड़ों का चयन किया गया है। शेष लक्ष्य जनवरी या फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।

योजना के तहत प्रति जोड़े पर 64 हजार रुपये की सहायता निर्धारित है। इसमें 21 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं, 15 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है तथा आयोजन, भोजन, पंडाल, टेंट और प्रकाश व्यवस्था पर खर्च का प्रावधान है।

—————-

बंदरों से बचाव को लंगूर तैनात

कासगंज विकासखंड परिसर में समारोह के दौरान बंदरों के उत्पात से खाने-पीने की सामग्री, सजावट और मेहमानों को बचाने के लिए पंडाल के आसपास लंगूर की व्यवस्था की गई है।

फोटो 06 - कासगंज विकास खंड परिसर में  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बंदरों के उत्पाद से बचाव के

फोटो 06 – कासगंज विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बंदरों के उत्पाद से बचाव के



Source link