loader


आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कसियाई में खेत जोतने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक पक्ष पुलिस से भिड़ गया। खींचतान और धक्कामुक्की कर दी। कुछ लोगों ने पथराव किया। बाद में थाने की फोर्स पहुंची। तब चार लोगों को पकड़ लिया गया। मामले में 12 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कसियाई निवासी परशुराम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उन्हें खेत पर कब्जा दिलाया था। सोमवार दोपहर को वह खेत की जुताई करने पहुंचे। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के मोहर सिंह आदि आकर विरोध करने लगे। इस पर विवाद हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना फतेहाबाद पुलिस पहुंच गई।

ये भी पढ़ें –  UP: युवक को गोली मारकर जिसने किया जान लेने का प्रयास, पुलिस ने मुठभेड़ में कर दिया ऐसा हाल

 




Trending Videos

Chaos in dispute over plowing of field Stone pelting between two parties police also not spared

पथराव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पहले पीआरवी आई मगर, पुलिसकर्मी विवाद को शांत नहीं कर सके। इस पर थाने से दो दरोगा और एक सिपाही पहुंच गए। मगर, पुलिस के रोकने पर भी लोग नहीं माने। एक दरोगा के बल प्रयोग करने पर लोग पुलिस से भिड़ गए। हाथापाई और खींचतान करने लगे।


Chaos in dispute over plowing of field Stone pelting between two parties police also not spared

पत्थर उठाता युवक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


यह देखकर पुलिसकर्मी पीछे हट गए। पुलिस की गाड़ी पर भी हमले का प्रयास किया। बाद में पुलिस पीड़ित पक्ष को थाने ले जाने लगी। यह देखकर कुछ लोग ईंट-पत्थर फेंकने लगे कर दिया। पत्थर लगने से रेखा घायल हो गईं। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची। तब पथराव करने वाले भाग गए।

ये भी पढ़ें –  UP: तीन साल से नहीं हो रहा था बच्चा, पत्नी को तांत्रिक के पास छोड़ गया पति; फिर जो हुआ…सोचकर आ उठेगी घिन

 


Chaos in dispute over plowing of field Stone pelting between two parties police also not spared

गांव में जुटी भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


फैल गई दहशत

गांव में हुआ इस बवाल से दहशत फैल गई। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि गांव कसियाई में खेत जोतने पर हुए मारपीट में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चार को शांति भंग में जेल भेजा गया है।

 


Chaos in dispute over plowing of field Stone pelting between two parties police also not spared

घेर ली पुलिस की गाड़ी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इनको  भेजा गया जेल

इसमें सीलेश, जितेंद्र, सन्नी, सुभाष, यशपाल, बीपी सिंह, महावीर, जगदीश, विमला देवी, संतो देवी, मोहर सिंह, रिंकी देवी को आरोपी बनाया गया है। वहीं अज्ञात आरोपी भी हैं। इनमें पुलिस ने इंद्रजीत, अशोक कुमार, शीलेश, बीपी सिंह को जेल भेजा है।

ये भी पढ़ें –  UP: ग्रेटर आगरा के लिए सर्वे हुआ शुरू, किसानों को मिला मुआवजा…आसमान छुएंगे इन गांव की जमीनों के भाव




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *