Why charging cables break: स्मार्टफोन यूजर्स की सबसे बड़ी समस्या चार्जिंग केबल का जल्दी खराब होना माना जाता है। अक्सर केबल को खींचकर निकालना, उसे टाइट लपेटना या चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना केबल की लाइफ को आधा कर देता है। इसके अलावा, लोकल केबल का चुनाव और गलत तरीके से स्टोर करना भी इसके टूटने की मुख्य वजहें हो सकती हैं।
2 of 3
mobile charger मोबाइल चार्जर
– फोटो : Adobe Stock
How to increase cable life: क्यों जल्दी खराब होती है आपकी केबल?
अगर आपका भी केबल बहुत जल्दी खराब हो जाता है, तो डैमेज होने से बचाने के लिए आपको इन चीजों को अपनाना चाहिए..
- गलत तरीके से निकालना: तार को पकड़कर खींचने से उसके अंदर के कनेक्शन कमजोर होकर टूट सकते हैं। इसलिए हमेशा कनेक्टर हेड को पकड़कर ही निकालें।
- अत्यधिक मोड़ना: केबल को बहुत टाइट लपेटकर रखने से अंदर के बारीक वायर पर दबाव पड़ता है, जिससे वह बीच से कट सकती है। इसलिए उसे ज्यादा मोड़नें से बचे।
- चार्जिंग और गेमिंग साथ-साथ: चार्जिंग के समय फोन इस्तेमाल करने से केबल पर लगातार खिंचाव और दबाव पड़ता है, जो इसे जल्दी खराब कर सकता है। इसलिए चार्जिंग के समय ज्यादा छेड़छाड़ न करें।
- गर्मी और नमी: केबल को गर्म स्थान या नमी वाले वातावरण में रखने से उसका बाहरी कवर कमजोर हो जाता है और अंदर के तार खराब हो सकते हैं।
- लोकल केबल का रिस्क: सस्ती केबल में घटिया मटेरियल का इस्तेमाल होता है जो जल्दी डैमेज हो जाती हैं। इसलिए हमेशा सर्टिफाइड ब्रांडेड केबल ही चुनें।
- लापरवाही से स्टोरेज: बैग में केबल को बिना किसी सुरक्षा या केस के रखने से वह दूसरी चीजों से दबकर मुड़ सकती है। इसलिए उसे हमेशा एक छोटे केस या पाउच में सुरक्षित तरीके से स्टोर करके रखें।
3 of 3
charger
– फोटो : Adobe Stock
अक्सर हम 50-100 बचाने के चक्कर में सस्ती केबल ले आते हैं, जो न केवल जल्दी खराब होती है बल्कि आपके फोन की बैटरी को भी नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन अगर आप ब्रांडेड केबल भी बार-बार बदल रहे हैं, तो समस्या केबल में नहीं आपके इस्तेमाल करने के तरीके में है। केबल को हल्के हाथों से इस्तेमाल करना और उसे ढीला लपेटकर रखना उसकी उम्र को दोगुना कर सकता है।