फोटो

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पानी के वेग से पहूज नदी पर ग्राम अठौंदना में बना चेकडैम सोमवार को क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें तेज गति से पानी का रिसाव होने लगा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बुंदेलखंड में लगातार कई सालों तक पड़े सूखे के दरम्यान 2009 में पहूज नदी में ग्राम अठौंदना में चेकडैम का निर्माण किया गया था। इस चेकडैम में साल भर पानी बना रहता है। इससे आसपास की जमीन में नमी बनी रहती है। इसके अलावा, गर्मी के सीजन में चेकडैम का पानी नदी के बहाव को बनाए रखने के काम आता है। इस बार अच्छी बारिश होने और नदी की सफाई होने की वजह से पानी का वेग बढ़ा हुआ है, जिसे चेकडैम बर्दाश्त नहीं कर सका। सोमवार को इसका एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इसमें तेज गति से पानी का रिसाव होने लगा। गनीमत रही कि आसपास कोई व्यक्ति या पशु मौजूद नहीं था, वरना नुकसान उठाना पड़ जाता। इसके अलावा क्षतिग्रस्त होने की वजह से इसकी भंडारण क्षमता भी प्रभावित हो जाएगी, जिसका असर आने वाले दिनों में नदी के बहाव पर भी पड़ेगा। इस बारे में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि चेकडैम के क्षतिग्रस्त होने की अभी जानकारी नहीं है। मंगलवार को इसका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *