सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। यह हादसा शिवरामपुर के आरसेटी के पास हुआ। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव निवासी अंकित ने बताया कि उसका बड़ा भाई अजय कुमार (27) शाम सात बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। रात करीब 10 बजे पुलिस ने सूचना दी कि उसका भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।




सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे, उससे पहले अजय कुमार की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई अंकित का आरोप है कि भाई अजय को उसके साथी देवी दयाल ने शराब पिलाई थी। इसके बाद सुबह 11 बजे भी रम्पुरिया के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसमें मामूली चोट आई थी। दोबारा फिर रात में दुर्घटना हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *