संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Sun, 04 Oct 2026 11:19 PM IST


Prayagraj-Sabarmati Special train gets additional coaches.



इटावा। उत्तर-मध्य प्रयागराज मंडल ने आगामी त्योहार को देखते हुए प्रयागराज-साबरमती स्पेशल ट्रेन के कोच बढ़ा दिए हैं। इससे यात्रियों को त्योहार को आवागमन करने में परेशानी नहीं होगी। यह जानकारी उत्तर-मध्य प्रयागराज मंडल के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04179/ 04180 प्रयागराज-साबरमती विशेष ट्रेन का चार अक्तूबर से कोच की संख्या बढ़ा दी है। पहले इसमें 18 कोच थे। अब इसकी संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई। इसमें दो एसएलआर/डी, छह सामान्य श्रेणी, 11 स्लीपर तथा एक एसी तृतीय श्रेणी रहेंगे। उन्होंने बताया कि त्योहार के समय यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में कोच संख्या बढ़ने से यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *