Last Updated:
Chitrakoot News: अगर आप भी बुंदेलखंड के मशहूर और खूबसूरत तुलसी वॉटरफॉल की वादियों का दीदार करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. अब तक इस झरने की खूबसूरती निहारने के लिए पर्यटकों को कोई पैसा नहीं देना पड़ता था, लेकिन अब यहां मुफ्त की एंट्री बंद कर दी गई है. वन विभाग ने पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने और साफ-सफाई के मद्देनजर यहां एंट्री टिकट और पार्किंग शुल्क लागू कर दिया है.
Chitrakoot News: बुंदेलखंड के चित्रकूट पाठा क्षेत्र में तुलसी वॉटरफॉल मौजूद है, जहां बड़ी संख्या में लोग इस वॉटरफॉल को देखने पहुंचते थे और बिना कोई शुल्क दिए वह वॉटरफॉल और वहां के सुंदर-सुंदर नजारों को देखकर वापस हो जाते थे. लेकिन अब तुलसी वॉटरफॉल जाने वाले पर्यटकों को वॉटरफॉल में प्रवेश करने से पहले वन विभाग के द्वारा लगाए गए सुविधा शुल्क को देना होगा, जिसके बाद वह तुलसी वॉटरफॉल के अंदर प्रवेश कर पाएंगे.
प्रति व्यक्ति देना होगा 30 रुपये का सुविधा शुल्क
जानकारी के लिए बता दें कि यह वॉटरफॉल चित्रकूट से लगभग 50 किलोमीटर दूर मानिकपुर के मनगांव के पास बना हुआ है. आपको बता दें कि अभी तक इस वॉटरफॉल में घूमने के लिए लोगों को बिना कोई शुल्क दिए ही प्रवेश मिल जाता था. लेकिन अब वन विभाग के द्वारा इसकी साफ-सफाई व सुंदरता को और विकसित करने के लिए इसमें शुल्क लेने का निर्णय लिया गया है. यहां आने वाले पर्यटकों को 30 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देने पड़ेंगे. इसके बाद वे वॉटरफॉल के अंदर जाकर वहां की खूबसूरत वादियों का आनंद ले पाएंगे. इसके साथ ही वहां पार्किंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिसका शुल्क भी अब शुरू हो गया है.
वाइल्ड लाइफ वार्डन ने दी सुविधाओं और समय की जानकारी
वहीं इस संबंध में रानीपुर टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ वार्डन गोविंद प्रसाद ने लोकल 18 को बताया कि तुलसी वॉटरफॉल चित्रकूट के लिए काफी आकर्षक पर्यटक केंद्र है. यहां पर हम लोगों ने ईडीसी का गठन किया है. इसके बाद हम लोगों ने तुलसी वॉटरफॉल घूमने आने वाले लोगों के लिए एक सुविधा शुल्क शुरू किया है, जिसका 30 रुपये टिकट के तौर पर निर्धारित किया गया है. इसमें वॉटरफॉल घूमने आने वाले लोगों को टिकट के लिए 30 रुपये प्रति व्यक्ति को देना होगा.
इसके साथ ही वहां पार्किंग के लिए भी शुल्क शुरू कर दिया गया है, जिसमें दो पहिया वाहन के लिए 10 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 10 रुपये निर्धारित किया गया है. आने वाले समय में शुल्क के माध्यम से हम वहां कैंटीन का संचालन, पानी की व्यवस्था, शौचालय जैसी अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराएंगे, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को तुलसी वॉटरफॉल के अंदर ही सभी प्रकार की सुविधा मिल पाए और आने वाले समय में यह चित्रकूट का सबसे बेस्ट टूरिस्ट प्लेस बने. उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि ठंड के समय में यह तुलसी वॉटरफॉल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
