
अदालत(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

{“_id”:”67efa987d0b6359882056258″,”slug”:”constable-posted-in-pac-sentenced-to-5-years-in-jail-2025-04-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: पीएसी में तैनात रहे कांस्टेबल को 5 साल की जेल, 26 साल पुराने मामले में मंत्री ने दी थी गवाही”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अदालत(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला
26 वर्ष पुराने एक मामले में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण की मजबूत गवाही पर झांसी के अपर सिविल जज ने कांस्टेबल राजेश कुमार उपाध्याय को दोषी पाते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी है। वर्ष 1999 राजेश कुमार 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। एक शिकायत के आधार पर 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के तत्कालीन सेनानायक, आईपीएस असीम अरुण (वर्तमान में मंत्री) ने राजेश के प्रपत्रों की जांच करवायी तो वह प्रपत्र फर्जी पाए गए थे। जांच के आधार पर राजेश कुमार के खिलाफ झांसी में विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। उक्त मामले में मंत्री असीम अरुण की गवाही के बाद न्यायालय ने राजेश कुमार को दोषी पाया और 5 वर्ष की सजा सुनाते हुए आर्थिक दंड भी लगाया है।