कुलसचिव ने बताया 10 अगस्त तक होगी काउंसलिंग, 16-17 अगस्त से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि (बीयू) के कैंपस तथा संबद्ध कॉलेजों में संचालित प्रोफेशनल कोर्स (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) की बुधवार (आज) से काउंलिंग और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जो सिर्फ 10 अगस्त तक होगी। विवि प्रशासन का कहना है कि नवप्रवेशितों की पढ़ाई 16 अगस्त से नियमित शुरू हो जाएगी। दावा है कि तृतीय व पंचम सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो गई है।
विवि के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से काउंसलिंग के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। 10 अगस्त के बाद किसी भी विद्यार्थी को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
0-वर्जन
नवप्रवेशितों की पढ़ाई 16-17 अगस्त से नियमित शुरू हो जाएगी। यूजी के तृतीय व पंचम सेमेस्टर तथा पीजी के तृतीय सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो गई है। शासन की तरफ से जारी शैक्षणिक कलेंडर के अनुसार ही तय समय पर परीक्षाएं कराई जाएंगी। – विनय कुमार सिंह, कुलसचिव बुंदेलखंड विवि
