हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के नयागांव में रविवार देर शाम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। दुकान बंद कर घर लौट रहे किराना व्यापारी पर बाइक सवार पूर्व सैनिक ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। छर्रे लगने से व्यापारी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, नयागांव निवासी अनुज कुमार पुत्र प्रेम कुमार की गांव में किराने की दुकान है। रविवार देर शाम वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार पुष्पेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी समूखा, थाना माधौगंज ने उस पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से अनुज के कान और पीठ में चोट आई।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी माधौगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है। आरोपी पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। पुलिस अब फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- UP Politics: सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- यूपी के लिए शाप है समाजवादी पार्टी, जब भी आई तबाही मचाई



Source link

अभी अभी की खबरें