भारतीय युवकों को विदेश में बेचा जा रहा है। इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। कानपुर के दो और आगर के एक युवक को बैंकाक में 4500-4500 डॉलर में बेचा गया।

युवक सांकेतिक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”6902d1b197d0f0a86608def5″,”slug”:”cyber-trafficking-racket-agent-amir-khan-arrested-for-selling-indian-youths-to-chinese-scammers-in-vietnam-2025-10-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बैंकॉक में भी बेचे गए भारतीय युवक, 4500-4500 डॉलर लगी कीमत….दो कानपुर के और आगरा का एक; नया खुलासा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

युवक सांकेतिक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेरोजगार युवाओं को नाैकरी के नाम पर वियतनाम, कंबोडिया और लाओस भेजकर चीनी साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह के एक और एजेंट आमिर खान सरगुरु को पुलिस ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया है। बुधवार को टीम उसे आगरा ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी ने मलपुरा के एक और कानपुर के दो युवकों को 3-4 लाख रुपये लेकर बैंकॉक भेजा था। बाद में साइबर गिरोह के सरगना को 4500-4500 डाॅलर में बेच दिया था। मंगलवार को गिरोह के दो एजेंट मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी जय शुक्ला और आतिफ खान को गिरफ्तार किया गया था।