{“_id”:”67073f1d39e4d2f4fc0b155c”,”slug”:”dead-bodies-of-man-and-woman-were-found-in-ramlila-maidan-turned-out-to-be-husband-and-wife-both-of-committed-2024-10-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: रामलीला मैदान में मिली थीं महिला और पुरुष की लाशें, वो निकले पति-पत्नी…दोनों ने इस वजह से एक संग दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा के रामलीला मैदान में महिला और पुरुष की लाशें मिलीं थीं। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर ली है। वे दोनों पति और पत्नी निकले। पुलिस ने बताया कि दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों के जान देने के पीछे की हैरान कर देने वाली वजह भी सामने आई है…
पति-पत्नी का फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
आगरा के रामलीला मैदान के सामने आगरा किला के फुटपाथ पर मंगलवार को मृत मिले पुरुष और महिला के शवों की बुधवार रात को पहचान हो गई। कटरा वजीर खां (सीता नगर) के चांदी कारीगर कन्हैया लाल (45) और उनकी पत्नी वर्षा देवी (40) पर 8 लाख का कर्ज था। बैंक और कर्ज देने वाले लोग रकम वापसी के लिए घर के चक्कर काट रहे थे। आए दिन हंगामा करते थे। इससे परेशान होकर दोनों मंगलवार को पति-पत्नी घर से निकल आए। विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी। परिजन को दोनों की माैत का पता चलने पर घर में कोहराम मच गया।