वृंदावन के श्रीदामोदर मंदिर की छत पर एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
{“_id”:”6731aceda268fb6d7700acf7″,”slug”:”dead-body-found-on-roof-of-temple-of-vrindavan-deceased-turned-out-to-be-from-west-bengal-police-engaged-in-in-2024-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: वृंदावन के इस मंदिर की छत पर मिली लाश, मृतक पश्चिम बंगाल का निकला…जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

death demo
– फोटो : iStock
वृंदावन के श्रीराधा दामोदर मंदिर की छत पर एक श्रद्धालु का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। वृंदावन पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पश्चिम बंगाल के मुस्तफाबाद निवासी आनंद मंडल (52) का शव श्री राधा दामोदर मंदिर की छत पर मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया जाता है कि मृतक शख्स 8 नवंबर को वृंदावन आया था। आखिरकार मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि मृतक श्रद्धालु की मौत हृदयगति रुकने से हुई है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बंदर के पर्स ले जाने के चलते पीछे दौड़ने के कारण हुई है।
सीओ सदर का कहना है कि पीड़ित परिवार ने फिलहाल कोई भी तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।