{“_id”:”67099a2335452b6e5e011984″,”slug”:”dengue-report-of-fever-stricken-youth-positive-orai-news-c-12-1-knp1035-860414-2024-10-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बुखार पीड़ित युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sat, 12 Oct 2024 03:05 AM IST

Dengue report of fever-stricken youth positive

Trending Videos



उरई। जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप थम नहीं रहा है। शहर में एक और मरीज मिलने के साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 27 तक पहुंच गई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंची और निरोधात्मक कार्रवाई की।

Trending Videos

शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर हाथी मंदिर के पास रहने वाले शैलेंद्र कुमार (21) को बुखार आ रहा था। हालत ठीक न होने पर परिजन उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी डेंगू की जांच हुई, जो पॉजिटिव आई। मरीज के डेंगू पॉजिटिव होने पर मलेरिया निरीक्षक डॉ.कुलदीप निरंजन की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुुंची और निरोधात्मक कार्रवाई की।

टीम ने घरवालों के सैंपल लेकर घर के आसपास मच्छर पनपने वाले स्थानों पर निरोधात्मक कार्रवाई की और साफ सफाई और बेहतर खानपान रखने के निर्देश दिए। एसीएमओ व नोडल अधिकारी संचारी रोग डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस समय डेंगू के मामले बढ़ते है। लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है। जहां भी केस आ रहे है, विभाग की टीम को भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *