
कानपुर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ab01df5bff5bc7d4803178d”,”slug”:”owaisi-says-talks-for-an-alliance-are-underway-announcement-expected-on-october-2-2026-09-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर में ओवैसी का बड़ा बयान: बोले- नहीं बनने देंगे भाजपा सरकार, किसी भी पार्टी से गठबंधन करने के लिए तैयार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कानपुर पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी
– फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार न बने, इसके लिए एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) किसी भी पार्टी से गठबंधन करने के लिए तैयार है। गैर भाजपाई पार्टियों से गठबंधन के लिए बात चल रही है। दो अक्तूबर तक गठबंधन के लिए इंतजार कर रहे हैं। जिसके साथ गठबंधन होगा, उसी के साथ प्रदेश में एआईएमआईएम चुनाव लड़ेगी। ये बातें रविवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किया।
रविवार रात में बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों का विकास नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना बाबा, भइया कहकर दोनों को आड़े हाथों लिया। कहा कि सहारनपुर में मस्जिद और यहां बर्रा में कब्रिस्तान तोड़ना अराजकता है। मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने पूर्व में रही सपा सरकार पर सवाल उठाए।