आईजीआरएस की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जन सुनवाई प्रणाली पोर्टल पर लंबित संदर्भों, असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की। सितंबर में पांच शिकायती प्रार्थना पत्र डिफाल्टर होने, शिकायत के निस्तारण के बाद भी सी कैटेगरी में पाए जाने पर नंबर की कटौती होने से जनपद की रैंक प्रदेश में खराब होने पर नाराजगी जताई। कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें।

उन्होंने कहा कि सितंबर में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के दो, जिला पंचायत राज अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी किशनी, उप जिलाधिकारी करहल के एक-एक शिकायती पत्र डिफाल्टर की श्रेणी में हैं। जिला पंचायत अधिकारी के यहां नौ शिकायती पत्र सी कैटेगरी में प्राप्त हुए हैं। संबंधित अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार करने के निर्देश दिए। कहा कि यथासंभव मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण करें। मौके पर की गई कार्यवाही पर शिकायतकर्ता के साथ दो संभ्रांत व्यक्तियों के भी हस्ताक्षर कराएं। मौके का फोटो खींचकर आख्या के साथ अपलोड करें।

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, अपर जिला अधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें