संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 26 Apr 2026 02:35 AM IST

Dhruv Jurel hits a 101-meter six, sports fans rejoice

ध्रुव जुरैल



आगरा। ध्रुव जुरेल ने शनिवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 101 मीटर का एक जोरदार छक्का भी रहा, जिसे देखते ही खेल प्रेमी खुशी से उछल पड़े।


यह छक्का उन्होंने मलिंगा की गेंद पर जड़ा। पूरा स्टेडियम तालियों और जयकारों से गूंज उठा। जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी में आक्रामकता और संतुलन का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उन्होंने शुरुआत में संयम से खेलते हुए बाद के ओवरों में तेजी से रन बटोरे। उनकी तेजतर्रार पारी ने टीम को मजबूती दी। उन्होंने 35 गेंदों पर 51 रन बनाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *