शासन ने आदेश दिए हैं कि किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर या गोदाम में कोल्ड्रिफ सिरप अथवा मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल की अन्य कफ सीरप दवाएं पाई जाएं तो उनका नमूना लिया जाए और वितरण तुरंत रोका जाए।

कफ सिरप
– फोटो : self
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”68e2944d18d8940402067dd2″,”slug”:”distributing-coldrif-syrup-in-uttar-pradesh-banned-samples-sent-for-testing-2025-10-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कोल्ड्रिफ सिरप के वितरण पर रोक के साथ नमूना लेकर जांच को भेजने के निर्देश, पाया गया खतरनाक मिश्रण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कफ सिरप
– फोटो : self
कई राज्यों में कथित रूप से जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों के बाद उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कोल्ड्रिफ सिरप की व्यापक जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने राज्यभर के औषधि निरीक्षकों को सतर्क करते हुए निर्देश दिए हैं कि वह मेडिकल स्टोर और अस्पतालों से कफ सीरप के नमूने तत्काल संकलित करें और किसी भी संदिग्ध दवा का वितरण रोकें।