Divisional commissioner said if encroachment on roads action will be taken against responsible officer in Agra

आगरा- मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में एमजी रोड हो या फतेहाबाद रोड, देहली गेट हो या राजा की मंडी, अतिक्रमण, अवैध ठेल-ढकेल या फुटपाथ पर कब्जा मिला तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। यह निर्देश बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने नगरायुक्त को दिए। उन्होंने नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की।

Trending Videos

मंडलायुक्त ने फतेहाबाद रोड पर रमाडा कट से लेकर चौपाटी तक सभी अवैध वेंडर्स को हटाने के निर्देश दिए। कहा त्योहार पर शहर की सड़कों पर अतिक्रमण खत्म होना चाहिए। एक बार हटाने के बाद यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें