{“_id”:”670ab8fed22bdd755808dbda”,”slug”:”divisional-level-school-sports-from-15-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-122319-2024-10-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: मंडलीय स्तरीय स्कूली खेलकूद 15 से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:29 PM IST

कासगंज। माध्यमिक स्कूलों की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी जिले मिली है। इस का आयोजन 15 अक्तूबर से श्रीगणेश इंटर कॉलेज में किया जाएगा। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए संयोजक की नियुक्ति भी कर दी गई है। प्रतियोगिता में मेजबान कासगंज के अलावा एटा, अलीगढ़ और कासगंज के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 अक्तूबर तक किया जाएगा। मंडल के अंतर्गत आने वाले कासगंज, एटा, अलीगढ, हाथरस जनपद में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी अपने-अपने जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान दौड, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल कूद,, भाला फेंक, गोला फेंक, हेमर थ्रो, चक्का फेंक आदि स्पर्धाएं होंगी। जिले मेें प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैंं। आयोजन समिति का गठन कर व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। प्रतियोगिता संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए कार्यक्रम स्थल निर्धारित कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य सभी व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
