राजधानी लखनऊ में युवक ने निजी अस्पताल की डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी के पेट में कैंची छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गाजीपुर थाने में तहरीर दी है। केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
राजधानी लखनऊ में युवक ने निजी अस्पताल की डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी के पेट में कैंची छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गाजीपुर थाने में तहरीर दी है। केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।
मामला इंदिरानगर सेक्टर-सी का है। यहां के रहने वाले अरविंद कुमार पांडेय सहकारी समितियां व पंचायत लेखा परीक्षा के उप निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि 2008 में उनकी पत्नी संध्या गर्भवती थीं। पत्नी को इंदिरानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था।
यह भी पढ़ेंः- विकसित भारत युवा संसद महोत्सव: 240 युवा विधान भवन में देंगे भाषण, अध्यक्ष बोले-सीएम योगी मैनेजमेंट के शिल्पकार
अरविंद ने बताया कि ऑपरेशन के कुछ दिन के बाद ही पत्नी को समस्याएं होने लगीं। बीती 23 मार्च को पत्नी का एक्स-रे कराया। पेट में कैंची होने की बात पता चली। केजीएमयू में डॉक्टरों ने बुधवार को संध्या का ऑपरेशन कर पेट से कैंची निकाल दी। अब उनकी हालत सही है। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।