Elderly man injured in fight over land in Jhansi dies during treatment

Crime Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


समथर के छेंवटा गांव में सरकारी जमीन के एक टुकड़ों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में बुजुर्ग को गहरी चोट आई। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नौ महिलाओं समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

छेंवटा निवासी अंजली ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाली संगीता पत्नी दीपक घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगी। बीच बचाव के लिए जब उसकी मां सावित्री एवं पिता माखनलाल (62) आए, तब पड़ोस में रहने वाली रजनी, सरोज, मोनू, रोहिणी, अन्नू, आरती, रामकली, अर्चना, दीपक भी घर में घुस आए। आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें पिता माखनलाल, मां सावित्री समेत उसे गहरी चोट आ गई। 

सूचना पर पुलिस जा पहुंची। तीनों घायलों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। माखनलाल की हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार देर-रात माखनलाल ने दम तोड़ दिया। समथर थानाध्यक्ष अनुज गंगवार के मुताबिक, तहरीर के आधार पर संगीता देवी, रजनी, सरोज, मोनू, रोहिणी, अन्नू, आरती, रामकली, अर्चना, दीपक और छह अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट एवं बलवा के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *