{“_id”:”675ed4eced8d4458a405038f”,”slug”:”deadly-attack-on-the-district-president-of-all-india-kshatriya-mahasabha-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128733-2024-12-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 15 Dec 2024 06:39 PM IST

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला
– कार में की तोड़फोड़, आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के संता बसंता चौराहे पर शनिवार की रात कुछ लोगों ने औडे़न्य मंडल निवासी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया। बच कर भागने के दौरान कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव औडे़न्य मंडल निवासी राजेश चौहान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष हैं। शनिवार की रात को आगरा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर गांव की ओर जा रहे थे। तभी संता बसंता चौराहे पर पहले से घात लगाकर बैठे तौफीक, राशिद निवासी मोहल्ला कटरा अपने साथ 8-10 लोगों को लेकर आए और हमला कर दिया। आरोपी कार में तोड़फोड़ करने लगे। जब राजेश ने बाहर निकल कर वजह पूछी तो जान से मारने की नीयत से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर वह किसी तरह से गाड़ी में बैठ कर करहल रोड की ओर भागे तो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। लोगों की भीड़ एकत्र होता देखा आरोपी जान से मारने की धमकी देकर रायजादा रोड की ओर भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने राजेश चौहान का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
