{“_id”:”6b01d6223a476f2b7103ba06″,”slug”:”police-officer-falls-ill-upon-reaching-the-room-dies-etah-news-c-163-1-eta1014-160576-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etah News: कमरे पर पहुंचे पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबीयत, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

राजाराम यादव का फाइल फोटो
एटा। पुलिस लाइन में शनिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद कमरे पर पहुंचे 59 वर्षीय पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस विभाग में शोक छा गया।
मृतक राजाराम यादव मूल रूप से अलीगढ़ जिले के निवासी थे। वह शनिवार को पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां दोपहर करीब 3:15 बजे चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। राजाराम यादव वर्ष 1987 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनकी मौत की सूचना से साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिसकर्मी को उनके परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए थे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगा सकेगा। -डॉ. एस चंद्रा, सीएमएस
