A 'Nishan Yatra' for Baba Khatu Shyam was taken out.

फोटो 04 – कासगंज में निशान यात्रा लेकर कासगंज के बालाजी धाम खाटू श्याम मंदिर जाते श्रद्धालु। स्

कासगंज। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया गया। एक दीप मेरे श्याम का संस्था ने शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली। सुबह 7 बजे श्री हनुमान मंदिर सोरों गेट पर पूजन, ज्योति प्रज्वलन व निशान पूजन के बाद यात्रा रवाना हुई।


श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जयकारों के साथ बालाजी दरबार स्थित श्री श्याम मंदिर, नदरई गेट पहुंचे, जहां बाबा के चरणों में निशान अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में देवेंद्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, जितेंद्र वार्ष्णेय, डॉ. पवन अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, सुकृत माहेश्वरी, सनी गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, अंकुर माहेश्वरी, गौरव गर्ग और अंचित विजय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें